26 को जिला क्रिकेट एसोसिएशन का होगा चुनाव
देवघर, जुलाई 24 -- जिला क्रिकेट एसोसिएशन देवघर का आगामी चुनाव 26 जुलाई को होने जा रहा है। चुनाव के लिए नामांकन की तिथि गुरुवार अपराह्न 4 बजे तक समय निर्धारित थी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन देवघर का चुनाव विभिन्न पदों के लिए होगा। जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष 1 पद, वरीय उपाध्यक्ष 2 पद, सचिव 1 पद, उपाध्यक्ष 8 पद, संयुक्त सचिव 8 पद व कोषाध्यक्ष 1 पद शामिल है। गुरुवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 22 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए एक, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के 2 पद के लिए दो, सचिव के एक पद के लिए एक, उपाध्यक्ष के आठ पद के लिए आठ, संयुक्त सचिव के आठ पद के लिए आठ और कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए दो उम्मीदवार राकेश पांडे और आलोक कुमार राजहंस ने नामांकन किया है। चुनाव पदाधिकारी राजकुमार शर्मा के समक्ष सभी उम्मीदवारों ने अपना-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.