कानपुर, जनवरी 10 -- डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन 26 जनवरी के मौके पर एक दिवसीय रऊफ अहमद मेमोरियल 7ए साइड कैशमनी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। यह प्रतियोगिता सिविल लाइंस स्थित ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेली जाएगी। इसमें विजेता टीम को बीस हजार रुपए और उपविजेता टीम को 10 हजार रुपए कैशमनी व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रत्येक टीम में दस खिलाड़ी ही पंजीकृत किए जाएंगे। इच्छुक टीमें अपनी एंट्री 23 जनवरी तक ग्रीनपार्क फुटबॉल कोच अमित वर्मा, राशिद अहमद व शरद जैसवाल के पास दे सकते हैं। यह जानकारी संघ के सचिव अजीत सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.