26 को कानपुर में होगा उत्तर प्रदेश टीम का चयन
कानपुर, जुलाई 21 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 8 से 10 अगस्त के बीच राष्ट्रीय बुकीडो प्रतियोगिता होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन 26 जुलाई को कानपुर में किया जाएगा। चयन प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश बुकीडो एसोसिएशन की ओर से कल्याणपुर गूबा गार्डन स्थित साई पब्लिक इंटर कॉलेज में किया जाएगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश बुकीडो एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन बुकीडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश की ओर से इंटरनेशनल स्टेडियम, खेलगांव, हजीरा (ग्वालियर) में कराया जाएगा। इसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.