जमशेदपुर, अगस्त 19 -- जमशेदपुर। रेड क्रॉस सोसाईटी की पहल से 26 अगस्त ईद ए मिलाद उन नबी के अवसर पर ह्युमन वेल्फेयर ट्रस्ट के सहयोग से मानगो में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा जबकि, 21 अगस्त को साकची के एक होटल में रक्तदान सिविल लगना है। रेड क्रॉस द्वारा सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग का विशेष सत्र 19 अगस्त बुधवार से 22 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। रेड क्रॉस के सचिव विजय कुमार सिंह ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से मानव सेवा के तहत रक्तदान शिविर में शामिल होने का आह्वान किया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...