रांची, मार्च 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। महारामनवमी को लेकर राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था में तीन दिन फेरबदल किया गया है। रांची यातायात कार्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजन के मद्देनजर 26 मार्च से 28 मार्च तक अलग-अलग तरह के वाहनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। महाष्टमी पर 26 मार्च को शाम चार से 27 को सुबह छह बजे तक न्यू मार्केट से सुजाता चौक तक ऑटो, टोटो के अलावा बसों का परिचालन नहीं हो सकेगा। महाष्टमी पर झांकी प्रतियोगिता और महानवमी पर शोभायात्रा को लेकर कई प्रमुख मार्गों पर छोटे-बड़े वाहन नहीं चल सकेंगे। वहीं, 26 मार्च को अलसुबह 4 से दूसरे दिन सुबह 6 बजे तक और 27 को सुबह आठ से 28 मार्च को भोर के 4 बजे तक शहरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। भारी वाहनों के लिए यह व्यवस्था 28 मार्...