बिहारशरीफ, सितम्बर 18 -- बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 11वीं की त्रैमासिक तथा कक्षा 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया है। अपरिहार्य कारणों से 26 सितंबर को प्रस्तावित गृह विज्ञान की परीक्षा 28 सितंबर को होगी। यह परीक्षा दोनों पालियों में होगी। नालंदा व शेखपुरा सहित राज्य के सभी प्लस-टू स्तर के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्रधान को संशोधित तिथि के अनुसार परीक्षा आयोजित कर परिणाम तैयार करना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...