नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- आज हम आपको आयुषी की कहानी बता रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 26 वर्ष की आयु में आयुषी के पास नौकरी नहीं थी, कोई स्किल नहीं था और सरकारी परीक्षाओं की तैयारी में तीन साल बर्बाद हो चुके थे। बार-बार असफलता ने उन्हें पूरी तरह से हताश कर दिया था। चारों तरफ उनके साथ के लोग नौकरियां पा रहे थे, प्रमोशन ले रहे थे, शादियां कर रहे थे, जबकि आयुषी खुद को पूरी तरह अटका हुआ महसूस कर रही थी। कोई अनुभव नहीं, कोई दिशा नहीं और आत्मविश्वास का अभाव था। यह भी पढ़ें- कम सैलरी मिली तो भड़क गई महिला, अब रोज ऑफिस में लेती है 5 घंटे की झपकी लोग बार-बार आयुषी से पूछते, 'नौकरी नहीं, शादी नहीं, जीवन में क्या कर रही हो?' यह सवाल उनकी पीड़ा को और बढ़ा देते थे। तीन-चार साल तक एक ही परीक्षा की तैयारी, एक ही उम्मीद और बार-बार निराशा ...