मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- कांटी। बंगरी में बुधवार की रात पानापुर करियात पुलिस ने मुर्गा फार्म में छापेमारी कर 26 कार्टन शराब बरामद की है। मौके से बंगरा निवासी मनोज राय को गिरफ्तार कर लिया गया। थानेदार साहुल कुमार ने बताया कि मामले में तीन तस्करों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार मनोज राय को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, दो अन्य नामजद मो. असलम व सरैया निवासी राकेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.