26 कार्टन शराब के साथ ऑटो जब्त
गोपालगंज, मार्च 23 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि जिला उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को विश्वम्भरपुर थाने के सल्लेपुर मटिहनिया गांव के समीप से 26 कार्टन शराब के साथ एक ऑटो को जब्त कर लिया। इस दौरान ऑटो चला रहे एक बालक को विधि विरूद्ध निरूद्ध किया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम यूपी-बिहार सीमा से निकलने वाले सल्लेपुर-मटिहनिया सड़क पर वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक ऑटो की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ऑटो में बने अंदरूनी बॉक्स से 26 कार्टन देसी शराब बरामद की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.