हरदोई, अगस्त 23 -- हरपालपुर, संवाददाता। सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। सवायजपुर विधानसभा के विकास खण्ड बावन के ग्राम शेखपुर में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए 2689.14 लाख की धनराशि की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को शिक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं से विकसित होने वाला यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शेखपुर में इस स्तर के विद्यालय के निर्माण से सवायजपुर तहसील और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को व...