26 ओवरलोड ट्रक किए सीज
बांदा, मई 22 -- बांदा। पैलानी तहसील के गाजीपुर खदान से निकलने वाले रास्ते पर गुरुवार रात एसडीम पैलानी अंकित वर्मा व सीओ सौरभ सिंह ने एक साथ छापेमारी की। इस दौरान चोरी छिपे जा रहे ओवरलोड एनआर ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ओवरलोड ट्रकों को सीज करते हुए थाने की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। वहीं खनिज अधिकारी, एआरटीओ ने भी 16 वाहनों को सीज किया है। देर रात्रि ओवरलोड ट्रकों पर की गई कार्रवाई से चालक मौके से ट्रक छोड़कर भाग खड़े हुए । इस संयुक्त कार्रवाई में खान अधिकारी राज रंजन, माइनिंग इंस्पेक्टर गौरव, सीओ सदर सौरभ, नायब तहसीलदार जसपुरा वेद प्रकाश, नायब तहसीलदार पैलानी मोहम्मद मुस्तकीम सहित सभी आला अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। बीते दिन ग्रामीणों ने ओवरलोड ट्रकों को लेकर कार्रवाई की मांग की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.