नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी BYD दुनियाभर में अपनी जड़े मजबूत कर चुकी है। भारतीय बाजार में भी BYD का दबदबा बढ़ रहा है। खास बात ये है कि कम कीमत में ये कंपनी दमदार रेंज और फ्यूचरिस्टिक फीचर्स की दम पर आगे बढ़ रही है। बैटरी से जुड़ी ब्लेड टेक्नोलॉजी लाने वाली भी ये पहली कंपनी है। अब कंपनी ने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर रेंज के पॉपुलर मॉडल अट्टो 8 (ATTO 8) को पेश कर दिया है। ये कंपनी की रेंज में सबसे ऊपर रहेगी। वहीं, 2027 की पहली तिमाही से अलग-अलग पावर आउटपुट और रियर या ऑल-व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। इसकी रियल वर्ल्ड रेंज कम्बाइंड रेंज 405 मील (651 किलोमीटर) तक होगी। ये 0-100 km/h की स्पीड सिर्फ 4.6 सेकंड में पकड़ लेती है। अट्टो 8 का एक्सटीरियर और डिजाइनBYD अट्टो 8 की लंबाई 5040mm, चौड़ाई 1996mm और ऊंचाई 1760mm ह...