26 अप्रैल को 80 केंद्रों पर एचसीएस परीक्षा, तैयारी पूरी
फरीदाबाद, अप्रैल 20 -- फरीदाबाद, सरसमल। फरीदाबाद में 26 अप्रैल को एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी। जिले के 80 केंद्रों पर 22,776 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने पारदर्शी और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हॉल में परीक्षा से जुड़े अधिकारियों की बैठक और रिहर्सल आयोजित की गई। इसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारियों को जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे आपसी तालमेल के साथ अपने-अपने दायित्वों का सही ढंग से पालन करें।परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 10 से 12 बजे और दूसरा सत्र दोपहर 3 से 5 बजे तक रहेगा। यह भी पढ़ें- जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न सभी केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.