देहरादून, अप्रैल 15 -- जोशीमठ। विश्व धरोहर रम्माण का आगामी 26 अप्रैल को आयोजन होने जा रहा है। सलूड़-डूंगरा गांव में उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसमें शामिल होने के लिए शोधकर्ताओं का दल दिल्ली से सलूड़-डूंगरा गांव पहुंच गया है। उत्सव में कलाकार लकड़ी के मुखौटे पहनकर नृत्य करते हैं। इसके साथ ही रामायण के प्रसंगों का बिना संवाद के मंचन भी किया जाता है। यूनेस्को ने 2009 में रम्माण को विश्व सांस्कृतिक धरोहर का दर्जा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...