26 अप्रैल को होगा नवगठित कार्यकारिणी सत्र 2026-28 का शपथ ग्रहण समारोह
दुमका, अप्रैल 14 -- दुमका। दुमका चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के नवगठित कार्यकारिणी सत्र 2026-28 के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बैठक हुई। बैठक चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के संरक्षक संजय कुमार भालोटिया के कार्यालयी सभागार में की गई। बैठक में नवचयनित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शपथ ग्रहण समारोह 26 अप्रैल रविवार को सायं 5 बजे स्थानीय श्रीअग्रसेन भवन के प्रशाल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया। सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह शपथ ग्रहण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.