धनबाद, मार्च 21 -- 26 अप्रैल को जेट (झारखंड पात्रता परीक्षा) व बीएड, एमएड व बीपीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि टकरा गई है। परेशानी यह है कि जेट परीक्षा के लिए धनबाद में लगभग 29 हजार परीक्षार्थियों का सेंटर बनाया गया है। वहीं बीएड, एमएड व बीपीएड परीक्षा में लगभग 10 हजार परीक्षार्थियों का सेंटर प्रस्तावित है। एक ही तिथि को दो-दो परीक्षाओं में लगभग 40 हजार परीक्षार्थियों की परीक्षा लेने में जिला शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन को परेशानी हो सकती है। बताते चलें कि 29 मार्च को झारखंड पात्रता परीक्षा होनी थी। पिछले दिनों जेट की परीक्षा तिथि बढ़ाकर 26 अप्रैल कर दी गई है। बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा तिथि पहले से 26 अप्रैल निर्धारित है। इस कारण दोनों प्रवेश परीक्षा तिथि टकरा गई। मामले में जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग को राज्य मुख्यालय से निर्देश का इंतजार है।-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.