बरेली, अप्रैल 25 -- बरेली। रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु (09157) बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एकल यात्रा अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन बांद्रा टर्मिनस से 26 अप्रैल को किया जायेगा। यह ट्रेन बरेली से पीलीभीत, मैलानी होकर गोरखपुर जाएगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 15, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 19 अनारक्षित कोच लगाये जायेंगे। बांद्रा टर्मिनस से 00.30 बजे प्रस्थान कर बोरीवली 01:03 बजे, दूसरे दिन बरेली सिटी 02:30 बजे, इज्जतनगर 03:05 बजे, पीलीभीत 04:25 बजेपहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...