26वीं सब-जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज़
पाकुड़, जून 6 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में संत जोसेफ स्कूल में 26वीं सब-जूनियर अंडर-13 स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 बालक एवं बालिका वर्ग की शुरुआत हो चुकी है। खेल का शुभारंभ करने मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अनुदीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, खेल पदाधिकारी राहुल कुमार पहुंचे। यह चैंपियनशिप 7 जून तक चलेगी। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से कई प्रतिभाशाली टीमें और युवा बास्केटबॉल खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।इस यह भी पढ़ें- कबड्डी में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.