26वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ग्रिजली ने आठ स्वर्ण समेत 14 पदकों पर जमाया कब्जा
कोडरमा, जुलाई 17 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली स्कूल के खिलाड़ियों ने लोहरदगा में आयोजित 26वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम पूरे राज्य में गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 5 रजत व 1 कांस्य सहित कुल 14 पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक विजेताओं में अंश कुमार, आर्यन राज, दिव्यांश साही, कृष, अवि वर्मा, मानस सागर (सब-जूनियर पूमसे), शिवनंदन प्रसाद गुप्ता (सब-जूनियर पूमसे) व शौर्य आनंद (सब-जूनियर पूमसे) शामिल हैं। रजत पदक विजेताओं में आदर्श कुमार सिंह, खादिम किशोर, कुशल गुप्ता, उत्कर्ष आनंद व अभिजीत कुमार शर्मा व मो. रयान अली ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया。 यह भी पढ़ें- Ramgarh News: डीएवी क्लस्टर स्तरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.