नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- 8th Pay Commission Latest Update: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की उम्मीदें बढ़ गई हैं। 8वें वेतन आयोग की दो दिन की बैठक बुधवार से बेंगलुरु में शुरू हो गई है। बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स और दूसरे संबंधित संगठनों से वेतन, भत्ते, पेंशन और कामकाज से जुड़ी मांगों पर चर्चा की जा रही है। वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी तय होगी और इसी के आधार पर महंगाई भत्ते (DA) कैलकुलेट की जाएगी। ऐसे में लेवल 6, 7 और 8 के कर्मचारियों के लिए 25% DA कितना होगा और इससे उनकी सैलरी में कितना बदलाव आ सकता है, यह जानना काफी अहम है। आइए जानते हैं डिटेल में.कितनी हो सकती है बेसिक सैलरी 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी फिटमेंट फैक्टर के आधार प...