गोरखपुर, जनवरी 7 -- गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की लंबे समय से खाली पड़ी और अलोकप्रिय हो चुकी आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। कीमतों में संशोधन के बाद तय दर का 25 प्रतिशत राशि जमा करने वालों को तत्काल संपत्ति पर कब्जा भी मिल जाएगा। शासन से मंजूरी के बाद प्राधिकरण अपनी सभी अलोकप्रिय संपत्तियों का चिह्नांकन और निरीक्षण करा रहा है। जीडीए के मुताबिक यदि किसी संपत्ति में मरम्मत या रंग रोगन की जरूरत होगी तो प्राधिकरण पहले उसे पूरा कराएगा, फिर संपत्ति को आवंटित करेगा। रामगढ़झील क्षेत्र स्थित वसुंधरा आवासीय योजना और लोहिया एन्क्लेव के करीब 30 फ्लैट समेत 100 से अधिक आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों की दरों में 25 प्रतिशत तक की कटौती की जाएगी। जीडीए उपाध्यक्ष का कहना है कि अलोकप्रिय संपत्तियों के चिह्नांकन के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.