नई दिल्ली, मार्च 12 -- LPG crisis: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण एलपीजी सिलेंडर को लेकर संकट बढ़ने लगा है। सरकार की ओर से लगातार यह कहा जा रहा है कि सिलेंडर पर किसी तरह का संकट नहीं है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने LPG गैस बचत के आसान टिप्स साझा किए हैं। आइए डिटेल जान लेते हैं।कैसे कर सकेंगे बचत? इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने ग्राहकों को सलाह दी है कि उबाल आते ही आंच धीमी करें ताकि LPG की भारी बचत हो सके। कंपनी ने कहा कि उबाल के बाद तेज आंच रखने से खाना जल्दी नहीं पकता, सिर्फ गैस ज्यादा खर्च होती है। धीमी आंच अपनाकर 25% तक LPG बचाएं, बिना अतिरिक्त समय गंवाए। यह भी पढ़ें- LPG गैस का संकट: दिग्गज IT कंपनी ने कर्मचारियों को दिया वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन कंपनी के मुताबिक एलपीजी बचत...