नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Ashok Leyland share price: ऑटो सेक्टर की कंपनी अशोक लेलैंड के शेयर में भले सुस्ती हो लेकिन एक्सपर्ट इसको लेकर बुलिश हैं। घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के करीब 25 पर्सेंट उछाल का अनुमान लगाया है। आइए जानते हैं ब्रोकरेज ने क्या टारगेट प्राइस तय किया है।क्या है टारगेट प्राइस? अशोक लेलैंड ने शेयर पर खरीदे रेटिंग दी है। कंपनी का वर्तमान शेयर मूल्य 149 रुपये के स्तर पर है जबकि टारगेट प्राइस 185 रुपये तय किया है। बता दें कि शेयर फरवरी महीने में 215.35 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 95.20 रुपये है। यह भी पढ़ें- सोलर पावर प्रोजेक्ट वाली कंपनी का आ रहा IPO, 2.55 करोड़ होंगे फ्रेश शेयर ब्रोकरेज ने रिपोर्ट में कहा कि GST दर कटौती के बाद घरेलू कमर्शियल व्हीकल (CV) डिमांड में सितंबर ...