जहानाबाद, मार्च 31 -- अब तक 784 किसानों ने एमएसपी पर गेहूं की बिक्री करने के लिए दिए आवेदन सहकारिता विभाग की ओर से 89 सहकारी समितियों का चयन जहानाबाद, नगर संवाददाता। केंद्र सरकार के निर्देश पर जिले में एक अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी। जो 15 जून तक चलेगी। इसके लिए सहकारिता विभाग की ओर से 89 सहकारी समितियों का चयन किया गया है। इसमें 85 पैक्स एवं 4 व्यापार मंडल शामिल हैं। जिले में अब तक 784 किसानों ने एमएसपी पर गेहूं की बिक्री करने के लिए आवेदन किये हैं। वहीं, इस साल गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रूपये प्रति क्विंटल की बढोतरी की गई है। सरकार की ओर से गेहूं का एमएसपी 2425 से बढ़ाकर 2585 रूपये प्रति क्विंटल कर दी गई है। इसके साथ ही किसानों से एमएसपी पर गेहूं की खरीद के 48 घंटे के अंदर ही उनके बैंक खात...