2584 अभ्यर्थियों ने छोड़ी आरक्षी पुलिस भर्ती की परीक्षा
हापुड़, जून 9 -- जनपद हापुड़ में पहले दिन की आरक्षी पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। यहां हापुड़ जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर 5480 अभ्यर्थियों ने पेपर दिया। जबकि 2584 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। प्रत्येक अभ्यर्थी की चेकिंग के बाद परीक्षा केंद्र में एंट्री हुई। वहीं, आज और कल भी जिले में यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा जिले में तीन दिन लगातार होगी। सोमवार को पहले दिन की लिखित परीक्षा की एंट्री सुबह 8 बजे के बाद शुरू हुई। एक-एक अभ्यर्थी की चेकिंग हुई। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष के अंदर एंट्री दी गई। यहां हापुड़ जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और द्वित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.