अररिया, मार्च 5 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने होली के अवसर पर अलग-अलग जगहों से 258 बोतल नेपाली और दस लीटर चुलाई शराब के साथ दो ब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनो को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। हालांकि मौके का फायदा उठाकर एक शराब तस्कर भागने में सफल रहा। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि कमलदाहा पंचायत के कोल्हुआ वार्ड संख्या 14 में पवन यादव पिता स्व नुनु लाल यादव अपने घर में अवैध शराब बेच रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताये गए जगह पर पहुंचा तो एक व्यक्ति घर के पीछे होकर भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उनका पीछा किया गया तो खेत में लगे मक्का का लाभ लेते हुए भागने में शराब तस्कर भागने में सफल रहा। घर की तलाशी लेने पर दो बोरा से 224 बोतल नेपाली शराब अर्थात 67.2...