बलरामपुर, मार्च 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में इस बार चार लाख 11 हजार 114 क्विंटल धान की खरीद हुई है। धान समर्थन मूल्य का 6570 किसानों को लाभ मिला है। इसमें से अभी 258 किसानों को चार करोड़ छह लाख 90 हजार रुपये बकाया भुगतान पाने का इंतजार है। जिला खाद्य एवं विपणन विभाग ने 12 मार्च को धान खरीद की रिपोर्ट जारी की है। इसमें वर्ष 2025-26 में चार क्रय एजेंसियों को 40 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया। चारों एजेंसियों ने अब तक 41 हजार 114 मीट्रिक टन धान खरीद किया है, जो लक्ष्य का 102.79 फीसदी है। क्रय एजेंसियों ने 6570 किसानों से 98 करोड़ 22 लाख 17 हजार रुपये का धान खरीदा है। क्रय एजेंसियों ने अब तक 6312 किसानों को 94 करोड़ 15 लाख 27 हजार रुपये का भुगतान कर दिया है। क्रय एजेंसियों को अब 258 किसानों चार करोड़ छह लाख 90 हजार रुपये क...