वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन की ओर से नीचीबाग स्थित अग्रवाल भवन में रक्तदान शिविर लगा। इसमें लोगों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। 283 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से चिकित्सीय स्क्रीनिंग के पश्चात 257 ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि बीएचयू के प्रो. चंद्रमौली उपाध्याय एवं एडीसीपी नम्रिता श्रीवास्तव ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। एडीसीपी नम्रिता ने महिला रक्तदाताओं के साहस को नमन करते हुए कहा कि 'सनातन संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूप माना गया है, और आज रक्तदान के माध्यम से महिलाओं ने इस शक्ति का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस मौके पर प्रदीप इसरानी को पूरे उत्तर भारत में अपना 253वां रक्तदान पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया। संजीव अग्रवाल, अरविंद जैन, राकेश अग्रवाल, नीरज पारिख, डॉ. आशीष गुप्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.