गौरीगंज, मार्च 18 -- अमेठी। सांसद किशोरीलाल शर्मा की प्रेरणा से आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग सहायतार्थ शिविर का बुधवार को शुभारंभ किया गया। शिव महेश शैक्षिक संस्थान गौरीगंज के तत्वाधान में ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय गौरीगंज के पास आयोजित शिविर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु 257 सहायक उपकरण वितरित किए। जिनमें ट्राई साइकिल, श्रवण यंत्र (कान मशीन) तथा कृत्रिम हाथ-पैर का वितरण किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद किशोरीलाल शर्मा द्वारा गांधी-नेहरू परिवार की सेवा, समर्पण और मानवता की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह पहल न केवल दिव्यांगजनों के जीवन में नई आशा का संचार करेगी, बल्कि समाज में समावेशी सोच को भी सशक्त बनाएगी। कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.