सोनभद्र, जून 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र के पिछडे़पन को दूर करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके तहत जिले में 257 करोड़ से छह सड़कों का 86 किलोमीटर निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य को औद्यौगिक लाजिस्टिक योजना के तहत कराया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से जहां उद्योगों को गति मिलेगी, वहीं लोगों को आवागमन में भी सहूलियत मिलेगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए जिले में लगभग 86 किलोमीटर की छह सड़कों का निर्माण लगभग 257 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। सड़क निर्माण के संबंध में जल्द ही सर्वे व टेंडर प्रक्रिया संपन्न कराने के साथ ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। बताया कि इन सड़कों के बन जाने से चार राज्यों की सीमा से घिरे सोनभद्र की दूसरे जनपदों से कनेक्टिविटी बेह...