पूर्णिया, फरवरी 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिला के 256 वें स्थापना दिवस के अवसर पर छात्र राजद जिला इकाई द्वारा शनिवार को सनौली चौक स्थित राजद कार्यालय में केक काटकर जश्न मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहम्मद बिस्मिल ने कहा कि 14 फरवरी 1770 को पूर्णिया जिला की स्थापना हुई थी और आज 14 फरवरी 2026 को जिला के 256 वर्ष पूरे हो चुके हैं तथा 257वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने छात्र राजद की ओर से मांग की है कि सीमांचल के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान रखने वाले पूर्णिया को बिहार की उपराजधानी घोषित किया जाए। साथ ही यहां एम्स की स्थापना और पटना हाईकोर्ट की बेंच खोली जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य और न्याय की बेहतर सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सके। पूर्ण...