भदोही, अप्रैल 3 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। साथ ही नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद। उधर, यातयात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में 240 दो पहिया तथा 16 चार पहिया सहित कुल 256 वाहनों का चालान किया। लगे हाथ दो लाख छिहत्तर हजार पांच सौ रूपए का समन किया गया। ऊंज थाने के एसआई उमेश कुमार ने वारंटी सुनील कुमार मौर्य निवासी वहीदा सुधवै को गिरफ्तार किया। उधर, गोपीगंज थाने के पुलिस ने कोइलरा गांव से दो, कोइरौना ने डीघ से दो, भदोही कोतवाली ने दुलमदासपुर से पांच लोगों के साथ ही कुल नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.