256 पहियों वाला रिएक्टर लदा ट्रेलर जिले की सीमा पर पहुंचा
मऊ, अक्टूबर 6 -- मऊ, संवाददाता। 308 पहियों पर दौड़ रहा रिएक्टर लदा विशालकाय ट्रेलर मंगलवार शाम मऊ की सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले हैदरगंज गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास पहुंचकर रुक गया। करीब चार महीने से ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लखीमपुर खीरी के पीएलए (पॉली इलेक्ट्रिक एसिड) प्लांट तक की लंबी यात्रा पर निकला यह ट्रेलर अब मऊ होकर गोरखपुर की ओर बढ़ेगा। इसके जिले में प्रवेश को लेकर एनएचएआई ने यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों के अनुसार बुधवार सुबह रास्ता साफ होने के बाद ट्रेलर वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर आगे बढ़ेगा और कुछ ही देर में मऊ की सीमा में प्रवेश करेगा। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के आगमन पर टोल प्लाजा की एक लेन बंद, वाहनों की लगी कतार फोरलेन पर दोहरीघाट तक लगे साइन बोर्डों को ऊंचा करने का काम कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.