2551 आंगनबाड़ी केंद्र पर नैफेड करेगा खाद्य सामग्री की आपूर्ति
अंबेडकर नगर, जून 6 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले में संचालित 2551 आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत लगभग पौने दो लाख बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को सुचारू रूप से खाद्य सामग्री मिलेगी। शासन के निर्देश पर अप्रैल माह के वितरण होने वाले खाद्यान्न का वितरण नैफेड द्वारा किया जाएगा। पहली बार नैफेड भी स्वयं सहायता समूह की तरह प्री मिक्स लड्डू, उर्जायुक्त हलवा के अलावा अन्य खाद्य सामग्री का वितरण करेगा। इसके अलावा अब सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहंुचने वाले पैकेट पर बारकोड लगा रहेगा। जिले में संचालित 2551 आंगनबाड़ी केंद्र पर कुपोषण को रोकने के लिए प्रतिमाह जहां छह वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया जाता है। जबकि गर्भवती व धात्री महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जाता है। कई बार इसे लेकर जिले में अलग अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.