रांची, अप्रैल 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। जगन्नाथपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विक्की हटिया चांदनी चौक के समीप का रहने वाला है। आरोपी के पास से पुलिस ने 255 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। बताया जा रहा है कि धुर्वा पुलिस मुख्यालय जाने वाले रास्ते में रेलवे फाटक के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने रेलवे फाटक के पास बुधवार को करीब एक बजे पहुंची। देखा कि एक युवक किसी का इंतजार कर रहा। पुलिस को आते देखकर युवक भागने लगा, जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी विक्की के पास से 255 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ब्राउन शुगर के एक खरीदार का इंतजार कर रहा था। इसी...