255 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
शामली, जुलाई 28 -- कैराना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ड्रग्स तस्कर को 255 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार करके चालान कर दिया। पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 56 लाख बताई जा रही है। सोमवार सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 255 ग्राम स्मैक बरामद की। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 56 लाख बताई गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शोएब निवासी मोहल्ला छड़ियान बताया। कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- 5.01 ग्राम ब्राउन शुगर व 85,150 नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.