अमरोहा, दिसम्बर 27 -- अमरोहा। विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम के द्वितीय चरण में जिले के नौ माह से पांच साल तक के कुल 254830 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। शहर के मोहल्ला नल में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.सुखदेव सिंह ने इसकी शुरुआत की। बताया कि अभियान के दौरान विटामिन ए की खुराक पीने वाले बच्चों का डेटा यूविन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। विटामिन ए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर कुपोषण में कमी लाने के साथ ही बच्चों के शारीरिक विकास में सहायक है। यह रतौंधी, अंधापन, दस्त, खसरा, मलेरिया से होने वाली बाल मृत्यु दर में कमी लाता है। इस दौरान डॉ.रुपांशी, नागेंद्र कुमार, कमर गुलरेज, मिक्की मुआबिद खान, अमित यादव, विशाल रस्तौगी, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.