नई दिल्ली, मार्च 8 -- क्रिकेट के मैदान पर आपने हैट्रिक तो बहुत देखी होगी, मगर क्या आपने किसी गेंदबाज को 5 गेंदों पर लगातार 5 विकेट लेते हुए देखा है? ऐसा बहुत ही कम बार हुआ है, श्रीलंका के लासिथ मलिंगा ने तो इंटरनेशनल करियर में कई बार 4 गेंदों पर 4 विकेट लिए हैं, मगर न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी ने इससे भी बड़ा कमाल कर दिखाया है। ब्रेट रैंडेल फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 254 साल के इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने 5 गेंदों पर लगातार 5 विकेट चटकाए। यह कारनामा उन्होंने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से खेलते हुए रविवार को नेपियर में प्लंकेट शील्ड मैच के दूसरे दिन नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के खिलाफ किया। ब्रेट रैंडेल ने 25 रन देकर 7 विकेट लिए और अपने शानदार स्पेल का अंत किया। यह भी पढ़ें- बुमराह नहीं.अगर भारत जीता तो ये खिलाड़ी बन सकता है प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.