254 मंडलों में 118 तिरंगा यात्राएं पूरी, जिलेवार होड़
कानपुर, अगस्त 11 -- कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष राम किशोर साहू ने मंगलवार को क्षेत्रीय दफ्तर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे मंडल तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा की। तिरंगा यात्रा अभियान से जुड़ी क्षेत्रीय टोली के पदाधिकारियों ने अभियान की प्रगति की जानकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष को दी। क्षेत्रीय टोली ने बताया कि क्षेत्र के सभी 254 मंडलों में 118 मंडलों में तिरंगा यात्राएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। शेष मंडलों में तिरंगा यात्राओं की तैयारियों और आयोजन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। राम किशोर साहू ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शेष मंडलों में बुधवार को प्रभावी तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.