विकासनगर, मार्च 17 -- कोतवाली विकासनगर पुलिस ने सोमवार रात को कार्रवाई करते हुए 253.26 ग्राम डोडा पाउडर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया। कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि ड्रग्स फ्री राज्य के अभियान के तहत क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार देर रात ढालीपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 253.26 ग्राम अवैध डोडा पाउडर बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेतर सिंह पुत्र महीराम, निवासी ग्राम शरली, मानपुर, पोस्ट शरली पांवटा, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ कोतवाली विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.