रुडकी, जुलाई 3 -- भगवानपुर। विलेज डेवलपमेंट सोसायटी भगवानपुर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े के अंतर्गत एसएसडी इंटर कॉलेज डाड़ा पट्टी में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विलेज डेवलपमेंट सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजबहादुर सैनी ने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 251 औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधों का सामूहिक पौधरोपण किया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: विश्व पर्यावरण पखवाड़े पर पदयात्रा और किया पौधारोपण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...