251 जोड़े करेंगे आचार्य सुबल सागर का पड़गाहन
लखनऊ, अगस्त 27 -- लखनऊ, संवाददाता। रक्षाबंधन पर इंदिरा नगर जैन मंदिर में आचार्य सुबल सागर महाराज व उनके संघ की आहार चर्या हेतु शुक्रवार को सुबह नौ बजे 251 सौभाग्यशाली जोड़े (दंपति) एक साथ गुरुदेव का 'पड़गाहन' कर आहार दान देंगे। जैन परंपरा में रक्षाबंधन पर्व का विशेष धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व है। इसी दिन महामुनि विष्णु कुमार ने उपसर्ग दूर कर आचार्य अकंपन देव सहित 700 दिगंबर मुनियों के प्राणों की रक्षा की थी। इस पवित्र स्मृति में जैन धर्मावलंबी मुनिराजों को आहार दान देकर महापुण्य का अर्जन करते हैं। जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि इस अभूतपूर्व आयोजन को भव्य रूप देने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। यह भी पढ़ें- तुम चाहे ग्रंथ-किताबें कम पढ़ लेना, आदमी का चेहरा जरुर पढ़ लेना यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का संयोग, फिर भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.