मधेपुरा, मार्च 27 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इसराइन खुर्द पंचायत के यदुआपट्टी बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर से गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। रामनवमी पर्व पर आयोजित 24 घंटे के अखंड रामधुन संकीर्तन अष्टयाम कार्यक्रम को लेकर पंडित अम्बे झा व सनोज झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पुजारी नागो साह व सातेन साह द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद मंदिर परिसर में स्थित कुंआ में 251 कुंवारी कन्याओं द्वारा जलभर कर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कलश शोभायात्रा में मंदिर व्यवस्थापक गणेश साह, मुखिया विभा सिंह, मुखिया प्रतिनिधि तेज नारायण यादव, जदयू नेता रतन यादव उमेश कुमार,दिनेश कुमार मंडल, सनोज रवानी, डॉ विश्वेश्वर यादव, नीतिश मंडल, ओम प्रकाश उर्फ फंटूश, गणेश मंडल, दिलीप ठाकुर, महें...