पूर्णिया, अप्रैल 2 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।प्रखंड के दर्जियाबाड़ी स्थित सार्वजनिक मां काली मंदिर दर्जियाबाड़ी में 48 घंटे के अष्टयाम कीर्तन के शुभारंभ को लेकर बुधवार को 251 कलशों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कलश यात्रा मंदिर परिसर से पूजा-अर्चना के बाद निकाली गई, जो एनएच-27 होते हुए बस स्टैंड, जवाहर चौक, श्री आनन्दकंद रामचंद्र ठाकुरबाड़ी मंदिर, स्टेशन चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर एवं काली मंदिर, गोढ़ी टोला होते हुए ऐतिहासिक गंगा सागर पोखर जलालगढ़ पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद शोभा यात्रा पुनः मंदिर परिसर लौटी, जहां विधि-विधान के साथ अष्टयाम कीर्तन प्रारंभ हुआ। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.