मधेपुरा, अप्रैल 2 -- कुमारखंड,निज संवाददाता । प्रखंड के भतनी थाना क्षेत्र के बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित मनखहा गांव में आयोजित हो रहे दो दिवसीय दीनाभद्री सम्मेलन के मौके पर बुधवार को 251 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह और स्थानीय ग्रामीणों के नेतृत्व में कलश शोभायात्रा भगवती स्थान के यज्ञ स्थल से विधि विधान पूजा अर्चना कर ढोल, नगाड़े, बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए कांकड़ घाट पर सुरसर नदी में जल भरकर परसाही, मनखहा, कांकड़,बिशनपुर गांव होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए कलश को स्थापित कर सभी कुंवारी कन्याओं ने शरबत और प्रसाद ग्रहण कर अपने अपने घर लौटे। नगर भ्रमण के दौरान देवी स्वरूप कलशयात्रा में शामिल कन्याओं का जगह जगह स्थानीय महिलाओं ने जल से पैर धो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.