मधेपुरा, मार्च 28 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर महेश पंचायत स्थित रामनगर बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर से शुक्रवार को रामनवमी के मौके पर 251 कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। कलश शोभा यात्रा हनुमान मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करने के बाद काली मंदिर परिसर स्थित कुंआ से कलश में जल भरकर पंडित सुशील कुमार झा द्वारा वैदिक मंत्रोंचारण के साथ शुरू हुई। इस दौरान मुख्य यजमान गौरीशंकर चौधरी अपने पत्नी के साथ कुंआ पुजन किया। इसके बाद कलश यात्री जलपात्र में जल भरकर काली मंदिर परिसर होते हुए गोढ़ियारी , करड़िया गांव, इमली गाछी चौक होते हुए नगर भ्रमण करते हुए पुन: हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां पुजारी राजेश झा ने विधि विधान से कलश को मंदिर परिसर में स्थापित किया। आयोजक ने बताया कि चार बजे से 24 घंटे का रामधुन अष्टयाम कार...