नई दिल्ली, मार्च 5 -- Spice Lounge Food Works Share: स्पाइस लाउंज फूड वर्क्स के शेयरों में आज गुरुवार 5 मार्च को करीब 5% की तेजी देखने को मिली। दलाल स्ट्रीट पर आई इस राहत भरी तेजी के पीछे कंपनी की हाल ही में की गई बड़ी घोषणा को अहम वजह माना जा रहा है। कंपनी ने अपने जोरा वर्ल्ड एक्सपीरिएंशियल इवेंट प्लेटफॉर्म को और मजबूत करने का ऐलान किया है, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर के मशहूर डीजे और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता ब्लैक कॉफी का लाइव शो आयोजित किया जाएगा।क्या है डिटेल कंपनी के मुताबिक यह बड़ा म्यूजिक इवेंट 2 अप्रैल 2026 को हैदराबाद के क्वैक एरिना में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम कलाकार के भारत दौरे का हिस्सा होगा। इस शो के लिए लगभग 50,000 स्क्वेयर फीट में फैला मल्टी-लेवल इमर्सिव वेन्यू तैयार किया जा रहा है, जहां दर्शकों को विश्वस्तरीय लाइव एंट...