2500 विद्यार्थियों ने खरीदी किफायती किताबें
आगरा, अप्रैल 13 -- एमडी जैन इंटर कॉलेज में संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल के निर्देशन में पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 2500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कक्षा 9, 10, 11 और 12 की बोर्ड द्वारा अधिकृत प्रकाशकों की पुस्तकें निर्धारित न्यूनतम मूल्य पर प्राप्त कीं। इससे उनके चेहरों पर प्रसन्नता झलकी। अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्था, अनुशासन और सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने विद्यालय प्रशासन का आभार जताया। डॉ. मुकेश अग्रवाल ने प्रधानाचार्य डॉ. संजय गर्ग के साथ व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आयोजन की सराहना की। शिविर के सफल संचालन में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- स्कूलों ने चस्पा किए नोटिस, कहीं से भी खरीदें पाठ्यक्रम एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों ने भी व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.