2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि मूल मानदेय में की जाए शामिल
मैनपुरी, सितम्बर 16 -- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के नियमित भुगतान की मांग मुख्यमंत्री से की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने 2500 रुपये की प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल कर नियमित भुगतान सुनिश्चित करने की मांग को दोहराया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए 15 हजार रुपये मूल मानदेय और 2500 रुपये प्रोत्साहन राशि निर्धारित की गई है। प्रोत्साहन राशि का भुगतान कई बार समय से नहीं हो पाता। जिससे कार्यकत्रियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मांग की गई कि 2500 रुपये को मूल मानदेय में शामिल किया जाए ताकि निर्धारित राशि का हर माह समय से भुगतान हो सके। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.