जमशेदपुर, अप्रैल 27 -- मिथिला सांस्कृतिक परिषद की ओर से विधापति परिसर गोलमुरी में जानकी नवमी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां जानकी की पूजा से हुई। पूनम झा, माला चौधरी और अन्य मिथिलानियों ने सामूहिक पूजा की। समाज के लोगों ने मिलकर सामूहिक भगवती वंदना गाई। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नीलम झा और अन्य महिलाओं ने पारंपरिक मैथिली गीत गाए।इस अवसर पर जानकी जी से संबंधित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। राधा और उनकी टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में मानगो निगम की मेयर सुधा गुप्ता, डीएसपी जेपी अरुणा मिश्रा, रेवा चौधरी और पतंजली योग संस्थान की प्रभारी सुधा झा उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- मैथिली बाल साहित्य समारोह आयोजित सम्मानित अतिथियों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। स्वागत भाषण माला चौधरी ने दिया।कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.